प्रयागराज : (मानवीय सोच) टमाटर के बाद अब प्याज भी लोगों की आंखों से आंसू निकालेगा। थोक व फुटकर में प्याज के दाम बढ़ने भी शुरू हो गए हैं। प्रयागराज की तमाम फुटकर मंडियों में प्याज का दाम 30 से 40 रुपये किलो हो गया है। सावन की वजह से अभी प्याज की डिमांड कम है लेकिन आने वाले दिनों में टमाटर की तरह प्याज के लिए भी हायतौबा मच सकती है। इस बीच राहत भरी खबर यह है कि टमाटर के दाम शहर की तमाम फुटकर मंडियों में गिर गए।
प्याज को लेकर बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन से इसकी आवक कम हो गई है। थोक मंडी मुंडेरा में भी पिछले माह के मुकाबले नासिक और मध्य प्रदेश से आने वाली प्याज की सप्लाई मांग के अनुसार नहीं हो रही है। अभी सावन है इस वजह से प्याज को लेकर ज्यादा मारामारी नहीं है, लेकिन सावन खत्म होते ही प्याज के दाम सौ रुपये किलो तक भी पहुंच सकते हैं।
