ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप तिवारी समेत तीन नेता सपा से निष्कासित

लखनऊ : (मानवीय सोच) सपा ने बगावत करने वाले समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप तिवारी समेत तीन नेताओं को निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं ने सपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही अगले माह अपने नए मोर्चे के गठन का एलान भी किया है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदीप तिवारी के साथ ही समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव और सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके पीडी तिवारी को पार्टी से निष्कासित किया जाता है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। यहां बता दें कि प्रदीप तिवारी को कुछ दिनों पहले ही लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष पद से हटाया गया है।

उन्होंने हाल ही में कहा था कि सपा आज सिर्फ पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की बात कर रही है। ऐसे में सामान्य वर्ग के लोग कहां जाएंगे। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू धर्म ग्रंथों पर टीका-टिप्पणी करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। इन मुद्दों पर बात करने पर सपा नेतृत्व चुप रहने की चेतावनी देता है।

Scroll to Top