उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव ‘माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा’ के साथ जोड़ते रहे हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है।
इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि आगामी पांच वर्षों में हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चार गुना बढ़ाने का काम करेंगे।
आ ज यूपी किसी पहचान का मोहताज नहीं है। भारत की आत्मा यूपी में बसती है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने पंच प्राण की शपथ भी दिलाई।
