# STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य ; देश को दहलाने की थी साजिश

शामली : (मानवीय सोच) एसटीएफ की टीम ने एक बार फिर से आईएसआई के सदस्यों की साजिश को नाकाम कर दिया है। एसटीएफ की टीम ने शामली से आईएसआई के सदस्य को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

देश में आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने शामली के दो भाइयों को भी अपने साथ मिला लिया था। एसटीएफ द्वारा शामली के पकड़े गए कलीम ने पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।

छह दिन पहले ही पाकिस्तान की जेल से छूटे शामली के नोकुआं रोड के रहने वाले नफीस, उसका बेटा कलीम और नफीस की पत्नी अमीना छह दिन पहले ही पाकिस्तान की जेल से छूटे थे। तीनों को कस्टम के अधिकारियों ने पकड़ लिया था।