ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अल्पसंख्यक मंत्रालय में स्कॉलरशिप घोटाला आया सामने

(मानवीय सोच) : अल्पसंख्यक मंत्रालय में स्कॉलरशिप घोटाला सामने आया है. ये मामला फर्जी संस्थान और फर्जी छात्रों के जरिए करोड़ों रुपये का है. सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. घोटाला 2007-2008 से लेकर 2022 तक चला. 22000 करोड़ के इस घोटाले में गबन का मामला है. अल्पसंख्यक मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. जांच 10 जुलाई सीबीआई को सौंपी गई थी.

अल्पसंख्यक मंत्रालय ने 21 राज्यों के 1572 माइनॉरिटी इंस्टिट्यूट की जांच की. इसमें से 830 इंस्टिट्यूट सिर्फ कागजों पर चल रहे थे. जांच में 53 फीसदी संस्थान फेक या नॉन ऑपरेटिव निकले. इसकी डांच मंत्रालय ने NCAER से करवाई. पिछले 5 सालों में सिर्फ 830 संस्थानों में 144.83 करोड़ का घोटाला सामने आया. 830 फर्जी संस्थानों का अकाउंट फ्रीज किया गया है.

जांच में क्या बातें सामने आईं?

144.83 करोड़ रुपये फर्जी संस्थानों के नाम पर निकासी किए गए. स्कॉलरशिप मदरसों और अल्पसंख्यक संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों को दिया जाता है. फर्जी ढंग से स्कॉलरशिप को फर्जी अकाउंट और गलत नाम पर ट्रांसफर करने का गोरखधंधा चल रहा था. एक मोबाइल नंबर पर 22 बच्चे रजिस्टर्ड थे. जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई.

Scroll to Top