प्रयागराज : (मानवीय सोच) अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा। 2024 के चुनाव में एनडीए 2014 से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा।
कहा कि इंडिया एलायंस निराश और हताश लोगों का गठबंधन है। राजनीति में बने रहने के लिए यह एलायंस बनाया गया है। इनका जनता की समस्याओं से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। अनुप्रिया पटेल सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल लंबे समय से सत्ता से बाहर हैं। जनता इनको लगातार नकार रही है। इससे यह घोर निराशा में हैं। राजनीति में बने रहने के लिए यह लोग इंडिया नाम से गठबंधन बनाकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है।
