लखनऊ : (मानवीय सोच) सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा है कि देश इस समय संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संसदीय मूल्यों पर भी संकट है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना बेहद जरूरी है।
किरनमय नंदा प्रदेश सपा मुख्यालय पर मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। इसमें सीतापुर, हरदोई और कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, जोनल प्रभारियों और पूर्व प्रत्याशियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं के साथ संपर्क पर विशेष जोर देना होगा। बैठक में पूर्व मंत्री आरके चौधरी, सीतापुर के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, हरदोई के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, पूनम सरोज आदि ने भी अपनी बातें रखीं।
