लखनऊ : (मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ 24 अगस्त को यूपी के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगी।
संजय सिंह ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि द्बारका एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 18 करोड रुपये प्रति किलोमीटर की लागत के हिसाब से बनाना था, लेकिन इन्होंने 18 करोड रुपये प्रति किलोमीटर में बनने वाली सड़क को 250 करोड रुपये प्रति किलोमीटर में बनाया।
इसी तरह भारत माला प्रोजेक्ट में पूरे देश में 75000 किलोमीटर की सड़क बननी थी। जिसमें एक किलोमीटर की सड़क 15 करोड रुपये में बननी थी। लेकिन सरकार के कारिंदों ने उसे बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये कर दिया। यानी 75000 किलोमीटर की सड़क में सीधे-सीधे 7.5 लाख करोड रुपये का घोटाले की योजना बनाई है।
