(मानवीय सोच) : अगर पत्नी पति से ज्यादा कमाती है क्या तब भी पत्नी गुजारा भत्ता (Maintenance) पाने की हकदार है? अगर पत्नी पति के बराबर कमाती है तब क्या होगा? ये सब गुजारा भत्ता से जुड़े सवाल हैं. हम आपके सभी सवालों का जवाब देंगे, लेकिन एक-एक करके।
मुंबई की सेशंस कोर्ट में गुजारा भत्ता से जुड़ा एक मामला आया है. जिसमें कोर्ट ने ये कहते हुए मेंटेनेंस के आदेश रद्द कर दिया कि पत्नी पति से अधिक कमाती है. आपको बता दें, एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तलाक के मामले में पति को अपनी पत्नी को मेंटेनेंस के लिए 10 हजार रुपए देने का आदेश दिया था. जिसे मुंबई सेशंस कोर्ट ने रद्द कर दिया है.
एडिशनल सेशंस जज एसबी पवार मामले की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा, “गुजारा भत्ता देने का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि विवाह खत्म होने के बाद पति पर निर्भर पत्नी को गरीबी का सामना न करना पड़े. इसमें पत्नी की जरूरतें, क्या उसके पास इनकम का कोई साधन है जैसी चीजें शामिल हैं.”
