ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आदेश न मानने पर लखनऊ हाई कोर्ट नाराज

लखनऊ  : (मानवीय सोच)  हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राणा कृष्ण पाल सिंह एवं कुल सचिव रोहित सिंह के खिलाफ अवमानना की नोटिस जारी की है। बीते 8 मई 2023 को हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालय के पांच वरिष्ठ शिक्षक एवं विधि अधिकारी की सेवाओं को तुरंत बहाल किए जाने का आदेश दिया था।

अपने 61 पेज के आदेश में हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालय के 6 जुलाई 2022 के आदेश को नियम विरुद्ध और मनमाना बताते हुए जांच के औचित्य एवं शिक्षकों पर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था।

हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालय से शिक्षकों को उनके पद और अन्य दायित्वों और सभी पूर्व सेवा शर्तों के साथ तुरन्त ज्वाइन करने का निर्देश दिया था। याचिकाकर्ता के वकील गौरव मेहरोत्रा, उत्सव मिश्रा एवं अभिनीत जायसवाल ने उच्च न्यायालय को अवगत कराया कि तीन महीने व्यतीत होने के बाद भी विश्वविद्यालय ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया और हाई कोर्ट में एक विशेष अपील दायर कर दी।

Scroll to Top