लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी में दिव्यांग कोटे के डमी कंडीडेट के नाम पर छात्रवृत्ति में करीब 65 करोड़ रुपये का खेल सामने आया है। जिसमें यूपी के हाइजिया कालेज प्रबंधन समेत दर्जन भर कालेज के नाम सामने आए हैं। एसआईटी और ईडी की जांच में यह घोटाला करीब 100 करोड़ के ऊपर जाता दिख रहा है।
वहीं अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के नाम पर पिछले पांच साल में 144.83 करोड़ रुपये के घोटाला सामने आया है। केंद्र सरकार की तरफ से अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से जुड़े मामले की जांच के साथ सभी छात्रवृत्ति घोटालों की सीबीआई से जांच कराने की बात कहने के बाद दिव्यांग कई और चौकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है।
यूपी के पांच और जिलों से जुड़े घोटाले के तार
दिव्यांग छात्रवृत्ति घोटाले के तार लखनऊ, बाराबंकी, फर्रूखाबाद, हरदोई के साथ अब गोंडा, मेरठ, शाहजहांपुर, लखीमपुर और जौनपुर से भी जुड़ गए हैं। एसआईटी ने जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद संबंधित कालेजों से छात्रवृत्ति से जुड़े दस्तावेज भी तलब कर लिए हैं।
