हिमाचल : (मानवीय सोच) कुल्लू जिले में बारिश ने तबाही मचा रखी है. जगह-जगह हो रहे भारी भूस्खलन की वजह से लोगों के सपनों के आशियाने ढहती हुई दिखाई दे रही है. कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गई है. चारों तरफ सिर्फ मलबे और धूल ही रह बचा है. भूस्खलन में फंसे होने की आशंका वाले लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)को तैनात किया गया है.
Disturbing visuals emerge from Anni, Kullu, depicting a massive commercial building collapsing amidst a devastating landslide.
It's noteworthy that the administration had identified the risk and successfully evacuated the building two days prior. pic.twitter.com/cGAf0pPtGd
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 24, 2023
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रशासन ने खतरे की पहचान कर ली है और दो दिन पहले व्यावसायिक इमारत को खाली करा लिया है. हालांकि, वीडियो में कई घरों को ढहते हुए देखा जा सकता है. इससे पहले सीएम ने कहा था कि पूरा राज्य बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन जैसी घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हज़ारों घर या तो तबाह हो गए हैं या फिर रहने लायक नहीं रह गए हैं. बारिश और बाढ़ के कारण हुई तबाही को देखते हुए सरकार ने पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का फ़ैसला किया है.”
