आगरा : (मानवीय सोच) भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोली मारने वाले 3 शूटरों से शनिवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। टीपी नगर के एनकाउंटर में 2 शूटरों के पैर में गोली लगी। हालांकि, पुलिस ने तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों को SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बहन और बहनोई ने ही जमीन के विवाद में भाजपा नेता की हत्या के लिए 6 लाख की सुपारी दी थी। यही नहीं, तमंचा और नई बाइक भी खरीद कर दी थी। इसके बाद हम लोगों ने 6 दिन ऑटो और बाइक से भाजपा नेता की रेकी की। फिर वारदात को अंजाम दिया था।
11 दिन पहले विजयनगर में घर के बाहर खडे़ भाजपा नेता राकेश कुशवाहा को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसका CCTV भी सामने आया था। गंभीर हालत में भाजपा नेता को SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है।
