नई दिल्ली : (मानवीय सोच) गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ऐतिहास प्रदर्शन किया. इस चैम्पियनशिप के आखिरी दिन (27 अगस्त) नीरज ने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता.
नीरज का बेस्ट प्रयास 88.17 मीटर रहा, जो उन्हें गोल्ड दिलाने के लिए काफी था. पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे और जैकब वाडलेच (चेक रिपब्लिक) तीसरे नंबर पर रहे
नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए. नीरज ने पिछले साथ अमेरिका के यूजीन में हुई वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था. नीरज के अलावा लंबी कूद एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ही भारत के लिए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल हासिल कर सक
