ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अधिकतम 20 सेकेंड ही कर सकेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या (मानवीय सोच) रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंदिर के उद्घाटन के बाद हर रोज करीब एक लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रशासन के साथ भीड़ नियंत्रण को लेकर प्लान तैयार कर रहा है।

ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में प्रवेश करने के बाद भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए मात्र 20 सेंकेड ही मिल पाएगा। इसके बाद उनके बाहर निकलने की भी बेहतर व्यवस्था होगी। एक अनुमान के मुताबिक रामजन्मभूमि परिसर में रामभक्त करीब एक घंटे तक रुक सकेंगे।

राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा। मंदिर की सुरक्षा के लिए चार लेयर का एक सुरक्षा चक्र तैयार किया जाएगा। इसके साथ इंफॉरर्मेशन और इंटेलीजेंस सिस्टम भी विकसित किया जा रहा है। इसकी व्यवस्था गृह मंत्रालय की ओर से की जा रही है। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है।

Scroll to Top