ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पुलिस अधिकारी को मिली धमकी ; एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) एटा जिले में विश्व हिंदू महासंघ का प्रांतीय स्तर का पदाधिकारी बता बागवाला थाना प्रभारी को एक व्यक्ति ने फोन किया। एक मुकदमे में धाराओं की वृद्धि और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।

यहीं तक सीमित न रहते हुए यह तक कह डाला एसएचओ साहब…मामले को देख लो नहीं तो ऐसी बैंड बजाएंगे कि तुम्हारी पुश्तें याद करेंगी। लगातार अभद्रता कर गालियां भी दे डालीं। थाना प्रभारी ने मोबाइल नंबर संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं विश्व हिंदू महासंघ का प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी हूं, योगी जी का कार्यकर्ता हूं। एक लोकसभा सीट से खुद को प्रत्याशी और एक मीडिया संस्थान से भी जुड़ा बताया।

कानून के प्रावधानों का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि मामले में जो मैं कह रहा हूं वो करो। मामले को मैनेज करने की कोशिश करोगे तो विश्व हिंदू महासंघ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रडार पर हो। ऐसा नहीं करोगे तो वहां पर आकर तुम्हारी बैंड और ईंट से ईंट बजा देंगे। मानवाधिकार से लेकर कहां-कहां जाऊंगा, तुमको पता नहीं होगा।

Scroll to Top