लखनऊ (मानवीय सोच) डेंगू के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या 2 हजार के पार हो चुकी हैं।
15 मई से लेकर 29 अगस्त तक यूपी में कुल 2071 मरीज डेंगू के मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में यूपी में 87 नए मरीज सामने आए हैं। डेंगू अब किडनी को डैमेज कर रहा है। गंभीर मरीजों को डायलिसिस तक की नौबत आ रही है।
लखनऊ में 15 दिनों में OPD में बुखार रोगियों की संख्या 3 गुना बढ़ गई है। जिन अस्पतालों की OPD में पहले 50 बुखार के मरीज रोज आते थे, अब 150 मरीज आ रहे हैं।
