# छेड़छाड़ से तंग छात्राओं का सीएम को खून से खत

गाजियाबाद (मानवीय सोच)  एक स्कूल की छात्राओं ने मंगलवार को सीएम योगी को खून से लेटर लिखा है। 4 पेज के लेटर में छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल हर दिन किसी न किसी लड़की से ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी करता है। जब लड़कियां विरोध करती हैं, तो बर्बाद करने की धमकी देता है। पुलिस ‌भी हमें डराती-धमकाती है। बाबाजी हम सब भी आपकी ही बेटियां हैं। हमें न्याय दीजिए।”

इधर, सीएम को लेटर लिखते ही गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई। वेव सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह प्रिंसिपल राजीव पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।