मध्य प्रदेश (मानवीय सोच) खंडवा से पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि आपसी अनबन के चलते पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए बेडरूम में CCTV कैमरा छुपाकर लगा दिया. इसके बाद पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें वायरल भी कर दिया. पत्नी के शिकायत पर पुलिस ने पति पर आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की है.
यह मामला मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन गांव का है. यहां के रहने वाले एक युवक ने करीब दो साल पहले इंदौर के रहने वाली युवती से शादी की थी. कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा. इसके बाद पत्नी ने पति पर कोर्ट में भरण पोषण का केस दर्ज कर अलग रहने लगी. चार महीने पहले दोनों के बीच समझौता हुआ और दोनों साथ रहने लगे
