उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) शहरों को जाम मुक्त बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। वह समय समय पर इसको लेकर संबंधित विभाग को दिशा निर्देश भी देते रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यातायात निदेशालय ने पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने जा रहा है,
जहाँ से प्रदेश के मुख्य शहरों में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इसकी स्थापना का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। एडीजी यातायात के अनुसार जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा।
