# मॉनसून सत्र के बाद सरकार ने अब संसद में स्पेशल सेशन बुलाया

(मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से संसद में विशेष सत्र बुलाया है. यह 22 सितंबर तक चलेगा. 5 दिन के दौरान इसमें कुल 5 बैठकें होंगी. अभी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बारे में जानकारी दी. प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा- 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. अमृत काल के बीच मैं संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार कर रहा हूं.

17वीं लोकसभा का 13वां सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के मुताबिक, संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी. बता दें कि भारतीय संसद के दो सदन होते हैं- एक लोअर हाउस और दूसरा अपर हाउस. लोअर हाउस का मतलब से लोकसभा से है.

लोकसभा संवैधानिक रूप से आम लोगों का सदन है, जिसमें आम चुनावों से चुने हुए प्रतिनिधि बैठते हैं. भारत के संविधान द्वारा ऐसे सदस्‍यतों की अधिकतम संख्‍या 552 हो सकती है. वर्तमान में, सदन में 543 सीटें हैं, जो 543 निर्वाचित सदस्यों के चुनाव द्वारा भरी जाती हैं.