ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# जी-20 समिट से पहले मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखा गया ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान

दिल्ली (मानवीय सोच) पुलिस ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कम से कम पांच दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है. जो भी जानकारी सामने आएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे खालिस्तान समर्थक नारे शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर और महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे पाए गए थे. नांगलोई में एक सरकारी स्कूल की दीवार भी ऐसा ही लिखा गया था.

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा एक कथित वीडियो जारी किया गया था जिसमें मेट्रो स्टेशनों की विकृत दीवारें दिखाई गई थीं. एसएफजे के प्रवक्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून ने वीडियो में कहा था, “जी- 20 देशों, जब आप 10 सितंबर को दिल्ली में मिलेंगे, तो हम कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह का आयोजन कर रहे होंगे.”

Scroll to Top