(मानवीय सोच) बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों फिर से एक बार चर्चा में हैं. मक्का की यात्रा पर गई राखी सावंत मदीना से वापस लौट चुकी हैं. बता दें कि राखी ने खुद का नाम फातिमा रख लिया है और इसी नाम से लोगों को बुलाने की गुजारिश की थी. उनकी इस गुजारिश पर लोग उनहें एयरपोर्ट पर फातिमा पुकारते हुए दिखे. वहीं उनपर फूल-मालाओं की बौछार भी हुई.
आप लोगों ने तो जलजला मचा दिया
मुंबई एयरपोर्ट वाले एक वायरल वीडियो में लोग उन्हें फातिमा कह रहे हैं. राखी का एयरपोर्ट वाला लुक इस बार हर किसी को हैरान कर रहा है. वहीं मक्का-मदीना जाने को लेकर उनपर किए गए कमेंट को लेकर राखी ने कहा, ‘जो मुसलमान होकर मंदिर जाते हैं, वैष्णो देवी जाते हैं तो आप उनको कुछ नहीं बोलते. ऐसे में एक हिंदू लड़की काबा शरीफ चली गई और खुदा से मिली, मेरा बुलावा आया था. तो आप लोगों ने तो जलजला मचा दिया
