लखनऊ : (मानवीय सोच) ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन 21 से 25 सितंबर तक होगा। ‘फूड बास्केट ऑफ इंडिया’ के नाम से होने वाले इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में फूड, दुग्ध और एग्रो क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां शिरकत करेंगी। इस मंच के जरिये इन कंपनियों को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने का रास्ता साफ होगा। इसके अलावा इस मेगा ट्रेड शो में देश दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी।
दरअसल, देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की भी बड़ी भूमिका है। इसी के तहत सरकार की तरफ से इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिससे यूपी की ब्रान्डिंग करने के साथ ही यहां की कंपनियों को विश्वस्तर पर काम करने का मौका दिया जा सके।
