गाजियाबाद : (मानवीय सोच) जिम रिसेप्शनिस्ट की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मां ने आरोप लगाया कि बेटी साकिब नाम के लड़के के साथ लिव-इन में रहती थी। उसने बेटी को धोखा देकर फंसाया था। उसी के उकसाने पर बेटी ने आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली है। डायरी में क्या है? यह अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हिंदू संगठनों ने लव-जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा किया है।
4 साल से लिव-इन में थी युवती
मृतका का नाम पिंकी गुप्ता है। वह वैशाली की रहने वाली थी। सेक्टर-3 में किराए के मकान पर रहती थी। मां ने बताया कि बेटी जिम में बतौर रिसेप्शनिस्ट जॉब करती थी। साकिब भी वहीं जॉब करता था। यहीं पर दोनों की दोस्ती शुरू हुई। दोनों 4 साल से लिव-इन में रह रहे थे।
