लखनऊ : (मानवीय सोच) राजधानी के नीलमथा इलाके में एक युवती के साथ रेप की कोशिश में आरोपितों ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी हैं। पीड़ित युवती गंभीर हालत में अस्पताल की आईसीयू में भर्ती है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
दरअसल, नीलमथा स्थित एक कालोनी निवासी पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। रोज की तरह बुधवार शाम करीब सात बजे युवती ट्यूशन पढ़ाकर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच स्कूटी से घर वापस लौट रही युवती को आरोपित पंकज रावत ने अपने साथियों की मदद से रोक लिया। युवती ने जब पंकज रावत का विरोध किया, तो आरोपित पंकज ने युवती को स्कूटी समेत गिरा दिया।
इतना ही नहीं आरोपितों ने स्कूटी तक को पंचर कर दिया और युवती को घसीट कर ले जाने लगे, लेकिन युवती ने अपने को दरिंदों के चंगुल में फंसा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इसबीच आरोपित ने युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। सफल न होने पर युवती पर चाकू से हमला बोल दिया।
