ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी इम्यूनाइजेशन की बैठक संपन्न

लखनऊ : (मानवीय सोच) अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं टीकाकरण के स्तर में लगातार व्यापक सुधार हो रहा है। सघन मिशन इन्द्रधनुष-5.0 का उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र के टीकाकरण से वंचित और ड्रॉप-आउट बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका टीकाकरण करना है। प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षित के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। सामुदायिक भागीदारी के साथ हाई रिस्क एरिया, शहरी मलिन बस्तियों और पेरी-अर्बन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुये शत-प्रतिशत लक्षित वर्ग को टीकाकरण से आच्छादित किया जाये।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण में जनसहयोग प्राप्त करने के लिये समुदाय में जनजागरूकता बैठकों का आयोजन कर टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया जाये। सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के प्रचार-प्रसार के लिए यूनिसेफ, कोर, अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से राज्य, जिला और ब्लॉक कम्यूनिकेशन कार्ययोजना तैयार की जाए। राज्य एवं जिला मीडिया संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मशहूर सेलिब्रिटी, डॉक्टरों और विभिन्न धर्मगुरुओं के द्वारा टीकाकरण के लिये अपील करायी जाये। मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिकों स्थलों से घोषणा, माइकिंग और रैलियों का आयोजन कराया जाये। 

Scroll to Top