# शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-संविधान का गला घोटने का काम कर रही पार्टी

मऊ : (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शनिवार को मऊ में अदरी के पूर्व चेयरमैन  इंतकाब आलम के आवास पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की।

जिसमें शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जो निष्पक्ष होना चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने संविधान का गला घोटते हुए मनमानी से मतदाताओं को डराया धमकाया एवं अल्पसंख्यक बस्तियों में अधिकारियों को लगाकर उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

मुस्लिम समाज के समाज के लोगों को डराने धमकाने के लिए थाने में बैठाया जा रहा है। वहीं चाय की दुकान पर चाय पीने वालों पर जिस तरह पुलिस का तांडव किया जा रहा है,इससे नहीं लगता है कि यह लोकतांत्रिक देश मे चुनाव हो रहा है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अत्याचार के विरुद्ध कभी डरना नहीं चाहिए उनका जमकर मुकाबला करना है ,अगर ऐसा प्रशासन के लोग डराने धमकाने तथा कुकृत्य करते हैं तो उनका जमकर बिरोध करे।