गाजियाबाद : (मानवीय सोच) एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से मौत का मामला सामने आया है. युवती एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. आरोपी युवक दूसरे समुदाय से है, जिस पर मतृका के परिजनों ने हत्या का शक जताया उन्होंने शव को थाने के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया. थाने के बाहर हंगामे की सूचना पर आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिवार को समझा बुझाकर शांत कराया गया.
हालांकि, पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच जारी है. युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह हैंगिंग आई है जिससे पुलिस इसे शुरुआती जांच में सुसाइड मान रही है. लड़की का सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है
