मध्यप्रदेश : (मानवीय सोच) इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्ताधारी बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए पूरा जोर लगा रही है. इसी क्रम में पार्टी सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा में एमपी बीजेपी के तमाम नेताओं को बुलाया गया है. लेकिन मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का निमंत्रण नहीं मिला.
इसके बाद उमा भारती नाराज हो गईं. उन्होंने आज तक से बातचीत में कहा कि अगर आप (बीजेपी) उन नेताओं के वजूद को पीछे धकेल देंगे जिनके दम पर पार्टी का वजूद खड़ा है, तो आप एक दिन खुद खत्म हो जाएंगे उमा भारती से पूछा गया कि वे बैठकों में नजर नहीं आ रही हैं, रणनीतियों से दूर रह रही हैं क्या उमा भारती को दरकिनार किया गया, या खुद दूरी बनाए हुए हैं? इस पर उमा भारती ने कहा, मैंने 2019 में ही कहा था कि 2019 में चुनाव नहीं लड़ूंगी. मैं 27 साल की उम्र में पहली बार चुनाव लड़ी
