ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा उनसे अन्य योजनाओं पर भी विमर्श करेंगे।बताया जा रहा है कि अटल आवासीय विद्यालयों के शुभारंभ के लिए भी वह प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध कर सकते हैं। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है। भूतल का कार्य लगभग पूरा होने को है।

रामजन्मभूमि में चल रहे मंदिर निर्माण के साथ ही अब प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की भी तैयारियां तेज हो गयी हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 15 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगा। 21 से 23 जनवरी के बीच रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा सकती है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण की भेजा जा चुका है।

Scroll to Top