लखनऊ : (मानवीय सोच) सनातन धर्म को खत्म हो जाने संबंधी टिप्पणी करने पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का सिर कलम करने पर 10 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा करने वाले अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने कहा है कि अगर 10 करोड़ रुपये कम हैं तो मैं ईनाम बढ़ा दूंगा पर सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में जो भी विकास हुआ है वो सनातन धर्म के कारण ही हुआ है। उदयनिधि को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान किया है।
इस घोषणा पर उदयनिधि स्टालिन ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 10 रुपये का कंघा ही काफी है। इसके पहले परमहंस आचार्य ने उदयनिधि स्टालिन के बयान से नाराज होकर कहा कि ‘जो कोई भी स्टालिन का सिर कलम करके, मुझे लाकर देगा, मैं उसे 10 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा। अगर किसी में स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं है तो मैं खुद उसे ढूंढकर उसे मार डालूंगा।’
