अयोध्या : (मानवीय सोच) राम नगरी अयोध्या में जहां एक ओर श्रीराम मंदिर तेजी से पूरा होने की ओऱ बढ़ रहा है. इसी बीच भक्तों और पर्यटकों को सैर कराने के लिए जटायु क्रूज भी दुबई से बनकर पहुंच चुका है. यह बहुत जल्द ही सरयू की जलधारा में पर्यटकों को सैर कराने के लिए उपलब्ध होगा. इसे अयोध्या क्रूज लाइंस की ओर से यहां लाया गया है और यह नयाघाट से गुप्तार घाट तक करीब 12 किलोमीटर की यात्रा कराएगा.
बता दें कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तो है, साथ ही भगवान राम से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा. इस जटायु क्रूज में करीब 100 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे. इसका किराया ₹300 प्रति व्यक्ति होगा. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन से ही सरयू में इस क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा. इस क्रूज के अंदर 70 लोग तो वहीं क्रूज के बाटम पर 30 यात्री जल यात्रा का आनंद ले सकेंगे. अयोध्या क्रूज़ लाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी राहुल शर्मा ने जटायु क्रूज़ बोट के बारे में जानकारी दी और बताया, “हम अयोध्या आने वाले अपने यात्रियों व पर्यटकों को एक अद्वितीय और अविस्मरणीय यात्रा की अनुभव प्रदान करने जा रहे हैं
