संभल : (मानवीय सोच) सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार पर मुसलमानों पर जुल्म करने का आरोप लगाया है। कहा है कि मुसलमान भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा। सांसद से सवाल किया गया कि पसमांदा मुसलमान भाजपा से जुड़ रहा है और भाजपा भी अपनी ओर रूझान पैदा कर रही है।
इस पर सांसद ने जवाब देते हुए कहा कि पसमांदा मुसलमान अब भाजपा के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। इस सरकार में मुसलमानों पर जुल्म हुआ है। इसलिए मुसलमान नहीं जुड़ेंगे। सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी है। इसलिए बहका रही है।
इससे पहले रविवार को उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा था कि यदि इसे लागू किया गया तो देश के हालात खराब होंगे। इसलिए समान नागरिक संहिता को लागू नहीं किया जाए। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि हिंदुस्तान में अच्छे हालात पैदा करने की कोशिश नहीं की जा रही है।
