उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) ऊर्जा मंत्री एके शर्मा गुरुवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने फतेहाबाद 765 केवी विद्युत सर्विस स्टेशन का निरीक्षण करके जानकारी ली। विद्युत सर्विस स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक करके विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले उनके विद्युत सर्विस स्टेशन पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत। बैठक में दक्षिणांचल के एमडी अमित किशोर समेत तमाम अधिकारी मौजूद है। बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री प्रेस वार्ता करके जानकारी साझा करेंगे।
