दिल्ली : (मानवीय सोच) 9-10 सिंतबर को होने वाले जी-20 समिट में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. इन मेहमानों की मेजबानी के लिए भारत ने भव्य तैयारियां की हैं. मेहमानों के ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल से लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. जी-20 की बैठक में दुनिया के 20 देशों के शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल होंगे.
राजधानी के फाइव स्टार होटलों में विदेशी मेहमानों के रुकने का इंतजाम किया गया है. जिसमें आईटीसी मौर्या, ताज मानसिंह, ताज पैलेस, होटल ओबेरॉय, होटल ललित, द लोधी, ली मेरेडियन, हयात रीजेंसी, शांगरी-ला, लीला पैलेस, होटल अशोका, एरोज होटल, द सूर्या, रेडिसन ब्लू प्लाजा, जेडब्ल्यू मैरिएट, शेराटों, द लीला एंबियंस कन्वेंशन, होटल पुलमैन, रोसेट होटल और द इंपीरियल के रूम और सुईट बुक किए गए हैं.
जी-20 समिट का आयोजन प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है. जिसे भारत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए तैयार किया गया है. भारत मंडपम में कश्मीर और यूपी के भदोही की कालीन को बिछाया गया है.
