ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सपा दफ्तर के बाहर लगा होर्डिंग : ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस

लखनऊ : (मानवीय सोच)  यूपी के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की शानदार जीत के बाद अखिलेश का साथ छोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाने वाले ओम प्रकाश राजभर निशाने पर हैं. घोसी चुनाव परिणाम के बाद लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है जिसमें उन्हें दगा हुआ कारतूस बताया गया है

पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा हुआ है, ‘सभी दल सावधान, ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं.’ होर्डिंग में राजभर की तस्वीर और समाजवादी युवज सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह की भी तस्वीर लगी हुई है. कहा जा रहा है कि उन्होंने ही ये होर्डिंग लगवाई थी बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के एनडीए पाले में आने के बाद बीजेपी नेतृत्व को इस बात का भरोसा था कि कि घोसी में पार्टी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान आराम से चुनाव जीत जाएंगे. घोषी विधानसभा क्षेत्र में ओम प्रकाश राजभर की अच्छी पकड़ है. नोनिया चौहान वोटर की बदौलत बीजेपी जीत का ख्वाब सजाए बैठी थी लेकिन उसमें भी बिखराव देखने को मिला और उन्हें एकजुट रखने में ओमप्रकाश राजभर भी फेल हो गए

Scroll to Top