उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसके पति ने एचआईवी एड्स की बीमारी छुपाकर शादी. जिसके बाद वह भी अब एचआईवी पॉजिटिव हो गई. इतना ही नहीं जब पत्नी की हालत खराब हो गई तो वह उसे मायके छोड़कर चला गया.
पीड़िता के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. यह मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 2021 में जानी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से की थी पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे. बावजूद इसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और लगातार और दहेज की मांग करते थे. युवती अपने परिवार को देखते हुए सबकुछ सहन करती रही.
