पीलीभीत : (मानवीय सोच) गजरौली में पिता की मौत के बाद बहन के नाम हुई जमीन को अपने नाम कराने के लिए पहुंचे एक किसान से लेखपाल ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इस पर टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम लेखपाल को अपने साथ बरेली ले गई।
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव भीमपुर नौजा निवासी कांता प्रसाद ने बताया कि पिता की मौत होने बाद जमीन चारों भाइयों के साथ उसकी बहन सीमा देवी के नाम पहुंच गई थी। उसने अपनी बहन की शादी 14 माह पूर्व कर दी थी। इसके बाद बहन के नाम की जमीन भाइयों के नाम कराने के लिए वह लेखपाल कृष्ण कुमार सरोज से कह रहा था। एक साल से लेखपाल उसे चक्कर कटवा रहा था।
