ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# भाजपा नेता ने नौकरी के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 10.30 लाख रुपये ठगे

बरेली : (मानवीय सोच)  सीबीगंज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश बाबू वाल्मीकि ने एक सेवानिवृत्त फौजी से उनके बेटे को (भारतीय खाद्य निगम) एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 10.30 लाख रुपये ठग लिए। उसे राजस्थान में फर्जी प्रशिक्षण दिलाने के बाद एफसीआई के जयपुर हेड क्वार्टर भेज दिया गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद के भगतपुर मानपुर थाना क्षेत्र के गांव संमदा चतुर्भुज निवासी लल्लन लाल ने तहरीर में बताया है कि वह सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनकी मुलाकात सीबीगंज के खलीलपुर निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश बाबू से हुई। उनका मुरादाबाद में आना-जाना लगा रहता था।

मुकेश बाबू ने कहा कि वह उनके छोटे बेटे विकास कुमार की एफसीआई में नौकरी लगवा देंगे। अभी एक लाख रुपये का चेक दे दो। उन्होंने अपने मित्र गुरनाम सिंह से एक लाख रुपये उधार लेकर अपने नाम का एक लाख रुपये का चेक दे दिया। इसके बाद छोटे को राजस्थान में एक स्थान पर आठ माह के प्रशिक्षण के लिए रखा गया।

Scroll to Top