नई दिल्ली : (मानवीय सोच) भारत में G20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है. 9 और 10 सितंबर यानि दो दिनों तक बैठकों का दौर चलेगा. PM नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में हुई पहले सत्र की बैठक की शुरूआत पीएम मोदी के संबोधन के साथ हुई. PM मोदी ने ‘वन अर्थ’ नाम के उद्घाटन सत्र में भाग लिया
इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘वन सन, वन वर्ड, वन ग्रिड’ पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व नया समाधान मांग रहा है. आपसी भरोसे से कोई संकट नहीं टिकेगा और जो विश्वास का संकट है उसे मिलकर दूर करेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मंत्र पथ प्रदर्शक है.
वन अर्थ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा जोर दिया है. उन्होंने कहा, ‘यह एक ब्रह्मांड की भावना पर आधारित है जिसके तहत भारत ने LiFE मिशन जैसी पहल पर काम किया है अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर जोर दिया है, ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है
