ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में शहीद पथ के पास बनेगा भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय

लखनऊ : (मानवीय सोच)  लखनऊ में शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित किया जायेगा। इस महीने इसकी आधारशिला रखे जाने की संभावना है। भारतीय नौ सेना के रिटायर युद्धपोत आईएनएस गोमती पर स्थापित मिसाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा

यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राजधानी में स्थापित नौ सेना का शौर्य संग्रहालय युवा पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि मुम्बई से स्थल मार्ग से आईएनएस गोमती के सभी पार्ट लखनऊ लाए जायेंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ में एडवेंचर व वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट की स्थापना की जा रही है। यह वेलनेस, एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट नवम्बर में शुरू हो जाएगा। इटौंजा से माल रोड पर बहरौरा गांव में 27 एकड़ में इसका निर्माण किया जा रहा है। 

Scroll to Top