ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ : एसटीएफ ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ : (मानवीय सोच) एसटीएफ ने मंगलवार सुबह इंदिरा नगर के सेक्टर 19 के एक अपार्टमेंट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। फ्लैट नंबर 108 से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कॉल सेंटर के जरिए बेरोजगारों को जाल में फंसाकर नौकरी का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे।

एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने बताया कि मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले राजन श्रीवास्तव, गोरखपुर के राकेश शर्मा, प्रतापगढ़ के सुरेंद्र प्रताप सिंह और हरदोई के सुमेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी वर्तमान में ओम प्लाजा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 108 में रहते थे और यहीं पर कॉल सेंटर चलाते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने एसटीएफ को बताया कि उन्होंने एक फर्जी वेबसाइट बना रखी है। जिस पर अलग-अलग विभागों में नौकरी देने संबंधी नोटिफिकेशन अपलोड करते हैं। उसमें नौकरी के आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर दिए गए हैं। जो लोग नौकरी के लिए संपर्क करते हैं। उनसे आरोपी रकम वसूल कर नौकरी लगवाने का दावा करते हैं। उसके बाद पैसा हड़प कर मोबाइल नंबर बंद कर देते हैं। 

Scroll to Top