ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# संसद व राष्ट्रपति भवन जैसी होगी राममंदिर की सुरक्षा

अयोध्या : (मानवीय सोच) रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा प्रबंधों का भी खाका लगभग तैयार हो गया है। समारोह में पांच लाख से अधिक भक्तों के अयोध्या आने की संभावना है। साथ ही समारोह में रामजन्मभूमि परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भी सैकड़ों वीवीआईपी और दस हजार लोगों के रहने की संभावना है।

इसे लेकर एसएसएफ यानी विशेष सुरक्षा बल की 80 जवानों की टोली सोमवार देर शाम अयोध्या पहुंच गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एसएसएफ की आठ कंपनी रामजन्मभूमि की सुरक्षा का कमान संभाल लेंगी। अभी रामजन्मभूमि की सुरक्षा सीआरपीएफ व पीएसी के हवाले है।

इसी माह से मंदिर की सुरक्षा एसएसएफ के हवाले हो जाएगी। इसके लिए जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 80 जवानों की टोली को 12 से 16 सितंबर तक प्रशिक्षित की जाएगी। इसके बाद जवानों की अन्य टोली आएगी, जिन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद एसएसएफ के जवानों को सुरक्षा में तैनात कर दिया जाएगा।

Scroll to Top