ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# शातिर ठग गिरफ्तार : सरकारी योजना के नाम पर दो हजार लोगों से की ठगी

शाहजहांपुर : (मानवीय सोच)  जलालाबाद थाना की पुलिस टीम ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। उसने सिलाई मशीन का लालच देकर लगभग दो हजार लोगों से चार लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी के पास से केंद्र सरकार की फर्जी मुहर समेत कई चीजें बरामद हुई हैं। 

जलालाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम बघापुर पंचायत भवन में पंकज शर्मा निवासी ग्राम पिपरी (थाना कटरा) को गिरफ्तार किया। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी पंकज शर्मा ने ठगी की बात स्वीकार की है। उसके कब्जे से पुलिस को लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन, एक फर्जी अंगूठा क्लोन, केंद्र सरकार की फर्जी मोहर, तीन सिलाई मशीन, 29 आधार कार्ड समेत कई डॉक्यूमेंट और 17070 रुपये नकद मिले हैं। 

पूछताछ में आरोपी पंकज ने बताया कि 13 जनवरी 2023 को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का एक नोटिफिकेशन प्रकाशित हुआ। इसकी विज्ञप्ति 20 मई 2023 को प्रकाशित हुई। उसने सोचा कि इसके फॉर्म भरवाकर सिलाई मशीन सरकार द्वारा दिए जाने के नाम पर लोगों से 100-100 रुपये लिए जा सकते हैं। 

Scroll to Top