ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# नौकरी दिलाने के नाम 700 बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी, 12 जिलों में फैला था नेटवर्क

लखनऊ : (मानवीय सोच) 700 बेरोजगारों से दो करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पने वाले चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है. पकड़े गए लोग फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. ये जालसाज अपने कॉल सेंटर पर एमटेक और बीटेक पास युवाओं को नौकरी पर रखते थे यूपी एसटीएफ की छापेमारी में इनकी गिरफ़्तारी हुई है.  

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के इंदिरानगर में एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था जिसमें इंटरनेट व अन्य माध्यम से बेरोजगारों के नंबर पता कर लिए जाते थे इसके बाद उनको फ़ोन करके नौकरी दिलाने के नाम पर दो या तीन बार में 50 हजार से 1 लाख रुपये वसूल लिए जाते थे 

पकड़े गए जालसाज पिछले तीन साल से इस कॉल सेंटर को चला रहे हैं. पहले उनका यह कॉल सेंटर गाजियाबाद में खोला गया था जिसके लिए आरोपी प्री-एक्टिवेटेड सिम खरीद लेते थे. ये सिम दुगने-तिगुने दाम पर दिल्ली से खरीदे जाते थे फिर इन नंबरों के जरिए बेरोजगारों से संपर्क किया जाता था. कॉलिंग के लिए जालसाजों ने लड़कों की हायरिंग की हुई थी, जिसमें बीटेक और एमटेक पास शामिल थे 

Scroll to Top