पीलीभीत : (मानवीय सोच) संजीव प्रताप सिंह एक बार फिर भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष के लिए इस बार कई बड़े नाम सामने थे। मंत्री के करीबी से लेकर संघ से जुड़े लोगों की दावेदारी ने लड़ाई को दिलचस्प बना दिया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने संजीव प्रताप सिंह पर ही एक बार फिर भरोसा जताया। निकाय चुनाव में जिले की सभी सीटें भाजपा के खाते में जाने के इनाम के रूप में इसे देखा जा रहा है।
पिछले दिनों संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत करीब 12 से अधिक नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए थे। इसके बाद से ही जिलाध्यक्ष की दौड़ में नेताओं ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। जिलाध्यक्ष का कार्यकाल एक साल पहले ही बढ़ाया जा चुका था। जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में खेमेबाजी भी शुरू हो गई थी।
