ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 17 सितंबर को ‘यशोभूमि’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

(मानवीय सोच) : पीएम मोदी 17 सिंतबर को दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे. बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों के लिए विश्व स्तरीय इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) बनाया गया है. इस दौरान पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 के बीच मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे. बता दें कि 8.9 लाख वर्ग मीटर में फैला ‘यशोभूमि’ दुनिया की सबसे बड़ी MICE केंद्र बनने की ओर अग्रसर है.

कन्वेंशन सेंटर के मुख्य सभागार में लगभग 6,000 मेहमानों की बैठने की क्षमता है. ऑडिटोरियम को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के अनुसार बनाया गया है. ऑडिटोरियम में लकड़ी के फर्श लगाए गए हैं. साउंड प्रूफ दीवारों की वजह से पैनल के लोग विश्व स्तरीय अनुभव कर सकेंगे. छत पर बने ग्रैंड बॉलरूम में लगभग 2,500 मेहमानों की मेजबानी की जा सकती है. इसमें एक विस्तारित खुला क्षेत्र भी है जिसमें 500 लोग बैठ सकते हैं. आठ मंजिलों में फैले 13 मीटिंग रूम में विभिन्न स्तरों की विभिन्न बैठकें आयोजित करने की परिकल्पना की गई है.

Scroll to Top