ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी के बाराबंकी में मंत्री जी के सामने भड़के बाढ़ पीड़ित लोग

बाराबंकी  (मानवीय सोच) : भारी बारिश के बाद यूपी के बाराबंकी में PWD मंत्री जितिन प्रसाद प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान एक पीड़ित ने अपनी परेशानी ऐसी सुनाई कि मंत्री जी समेत वहां मौजूद सारे लोग सकपका गए. खुद मंत्री जी भी फौरन आश्वासन देते हुए वहां से आगे बढ़ गए. दरअसल पीड़ित शख्स ने देसी अंदाज में कहा- ‘साहब, आपके आने से 2 मिनट पहले बिजली आई थी

पानी की इतनी किल्लत है कि टॉयलेट तक नहीं जा पा रहे.’ शख्स ने कहा कि लगता है आपको दिखाने के लिए ही बिजली आई थी शख्स की बातें सुनकर मंत्री जितिन प्रसाद यह कहते हुए आगे बढ़ गए कि दिखवाते है चिंता न करो. उनके साथ चल रहे डीएम और एसडीएम व अन्य अधिकारी भी सिर झुकाकर आगे बढ़ गए. बता दें कि तीन दिन से जमुरिया नाले में आए सैलाब से आधा शहर पानी– पानी हो गया है जिससे बिजली और पानी की समस्या आम जनमानस में बनी हुई है.

 

Scroll to Top