उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) देवरिया जिले में बिजली का कनेक्शन देने में लापरवाही पर डीएम ने जेई को पुलिस हिरासत में लेते हुए सीधे थाने भेज दिया. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. डीएम ने ये कार्रवाई बरहज तहसील में समाधान दिवस के मौके पर एक पीड़ित की शिकायत पर की
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील दिवस के अवसर पर विद्युत कनेक्शन से संबंधित अनियमितता की शिकायत मिली. इसमें सबंधित जेई की बार-बार शिकायत आई. उनके द्वारा किया गया व्यवहार उचित नहीं था. हमने उनको पुलिस ऑब्जर्वेशन में रखा है.
पुलिस इसकी जांच कर रही है.गौरतलब है कि बरहज तहसील क्षेत्र के खोड़ा गांव के रहने वाले छेदीलाल यादव तहसील में ही अधिवक्ता हैं. उन्होंने 19 अगस्त को बिजली के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था. इसकी जानकारी जेई को भी दी थी. मगर, करीब एक महीना होने के बावजूद वेरिफिकेशन और कनेक्शन नहीं हुआ
